रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 21 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आम जनों की सुविधा एवं सुरक्षा के मध्य नगर नगर के तमाम पूजा पंडालों तथा जब चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल कि तैनाती की थी और यह लगातार मॉनिटरिंग करते रहे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिमी चंपारण जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देशन एवं बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, सद्भाव एवं भाईचारे के बीच दुर्गा पूजा संपन्न होने पर पश्चिम चंपारण पुलिस क्लब सहित जिले के तमाम पत्रकारों में हार्दिक बधाई दी है।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आम जनों की सुविधा एवं सुरक्षा के मध्य नगर नगर के तमाम पूजा पंडालों तथा जब चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल कि तैनाती की थी और यह लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस अधीक्षक इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर एक नया इतिहास रचते हुए पुलिस वाहन से वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों तथा अनाथ बच्चों को मां दुर्गा का दर्शन कराकर मानवता का एक मिसाल कायम किया है। इसके अलावे बेतिया पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत एक दशक बाद फिर से पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध की विश्वास जगी है।








