AMIT LEKH

Post: दीपावली से पहले निखरेगा जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार

दीपावली से पहले निखरेगा जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 नवम्बर 2026

प्रवेश द्वार पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक का स्वरूप : गरिमा

करीब चार लाख की लागत से आकर्षक लाइटिंग और सैंडस्टोन से होगा सौंदर्यीकरण, महापौर ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्दश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा वाले स्मारक स्थल का स्वरूप दीपावली से पहले अब और आकर्षक बनेगा।

फोटो : मोहन सिंह

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम से स्वीकृत योजना के अंतर्गत करीब चार लाख की योजना के तहत यहां सौंदर्यीकरण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जा रहा है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे शहर की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले लोगों के स्वागत के साथ ही यह स्मारक स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और उनकी विरासत का प्रतीक है। इसलिए इसका आकर्षक, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण स्वरूप विकसित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। योजना के तहत स्मारक स्थल पर चकमक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, फर्श एवं स्मारक में सैंडस्टोन का उपयोग कर इसे आकर्षक लुक दिया जा रहा है। महापौर ने प्रकाश पर्व दीपावली से पहले इस कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित संवेदक और साइट इंचार्ज कनीय अभियंता को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने को कहा। इस पहल से शहर के प्रवेश द्वार की सुंदरता बढ़ने के साथ ही गांधी स्मारक को भी नया आकर्षक स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Recent Post