रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 11 नवम्बर 2026
10 दिवसीय “मिशन अर्घ्य” का शुभारंभ
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। छठ महापर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बिहार की माटी और यहाँ के लोगों की भावनाओं का सबसे पवित्र संगम है। उक्त जानकारी देते हुए वरिय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, पश्चिमी चंपारण, कुमार गौतम ने बताया कि
इस अवसर पर देश-विदेश से अपने घर लौट रहे चम्पारण के सभी प्रवासियों और आम नागरिकों का बेतिया पुलिस हार्दिक स्वागत करती है। आपकी सुरक्षित वापसी और आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प के साथ, बेतिया पुलिस आज से 10 दिवसीय विशेष अभियान “मिशन अर्घ्य” की शुरुआत कर रही है। छठी मईया के भक्तों को, बेतिया पुलिस की सेवा का “अर्घ्य” जिस प्रकार व्रती पूरी श्रद्धा से सूर्य सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं, उसी प्रकार बेतिया पुलिस इस महापर्व के दौरान अपनी ड्यूटी को एक पवित्र ‘अर्घ्य’ के रूप में जनता को समर्पित कर रही है। अल्प अवकाश (छुट्टी) पर घर आए लोगों का समय थानों और विवादों में व्यर्थ न हो, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
त्वरित समाधान (फास्ट-ट्रैक रिड्रेसल) :
प्रवासियों के लंबित मामलों, या अन्य पुलिस संबंधित कार्यों का थानों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा किया जाएगा। प्रतिदिन उक्त कार्यों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के स्तर से स्वयं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक, बेतिया की अपील :
बेतिया पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। यदि आपको किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता की आवश्यकता हो, या आपका कोई मामला लंबित हो, तो निःसंकोच अपने संबंधित थाने या हमारे स्थापित ‘हेल्प डेस्क’ से संपर्क करें। हमारी प्राथमिकता आपके इस महापर्व को सुरक्षित, सुगम और तनावमुक्त बनाना है।
“बेतिया पुलिस की ओर से समस्त जिलावासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ”।

