रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 11 नवम्बर 2026
नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्मित “जीविका मार्ट” के नव निर्माण का महापौर ने किया निरीक्षण, जिला प्रशासन के नई पहल की सराहना
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि समाहरणालय के प्रवेश द्वार के समीप जिला प्रशासन द्वारा स्थापित “जीविका मार्ट” महिला स्वावलम्बन से जुड़ी एक स्वागत योग्य नई पहल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हमारे दूरदर्शी जिलाधिकारी के निर्देशन में अब इस जीविका मार्ट के रूप में जिला भर में जीविका प्रबंधन द्वारा गठित और संचालित हजारों स्वयं सहायता समूहों के उपयोगी उत्पादों को जिला मुख्यालय में बाजार मिलेगा। महापौर ने बताया कि जीविका दीदियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, मसाले, अचार, पापड़, सिलाई-कढ़ाई के कपड़े, अगरबत्ती और अन्य खाद्य सामग्री को एक ही छत के नीचे एक संगठित और स्थायी बाजार की उपलब्धता के सूत्रधार हमारे जिलाधिकारी महोदय ही हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सरकारी प्रबंधन और संचालन में हमारे जिला वासियों को जिला मुख्यालय में जीविका मार्ट के रूप में एक मिनी मॉल जैसा अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह एक मिनी सुपरमार्केट की तरह कार्य करेगा, जहां ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों में बने उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद आसानी से खरीद सकेंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जीविका मार्ट के नव निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण के बाद बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार जीविका मार्ट के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और परिसर की सुसज्जित व्यवस्था तैयार किया गया है।निरीक्षण के क्रम में महापौर ने बताया कि जीविका मार्ट के भवन की छत पर पुनः 40 एमएम की ढलाई के साथ वाटरप्रूफिंग का कार्य कराया गया है। सभी दीवारों पर पुट्टी, वॉल सीलिंग तथा इलेक्ट्रिक कार्य भी पूरा किया गया है। मार्ट के टेबल पर टेम्पर्ड ग्लास लगाया गया है। वहीं, किचन में इलेक्ट्रिक चिमनी की व्यवस्था की गई है। परिसर के फर्श में गोटा स्टोन लगाया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और उपयोगिता दोनों बढ़ी हैं।

