AMIT LEKH

Post: छठ घाटों की दीवार, सीढ़ी और आसपास उकेरी जा रही मनोरम तस्वीरों में दिख रही लोक आस्था : गरिमा

छठ घाटों की दीवार, सीढ़ी और आसपास उकेरी जा रही मनोरम तस्वीरों में दिख रही लोक आस्था : गरिमा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 12 नवम्बर 2026

नगर निगम क्षेत्र के अनेक छठ घाटों पर अपनी रचनात्मक पेंटिंग बना रहे कलाकार और पूजा समितियों की महापौर ने की पुरजोर सराहना

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र सहित बिहार भर में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बेतिया नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ पूजा घाटों की दीवारें अब लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था के रंगों से बनीं कलाकृतियों में सजने लगी हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सागर पोखरा, संत घाट, रानी घाट,बानू छापर सहित विभिन्न छठ घाटों पर लोक कलाकारों द्वारा बनाई जा रही आकर्षक प्रतीकात्मक पेंटिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। इन चित्रों में छठ महापर्व की पारंपरिक मान्यताओं, पूजा सामग्री, सूप, फल, उदीयमान सूर्य और प्रकृति के प्रति आस्था की सुंदर झलक उकेरी जा रही है। इस रचनात्मक पहल का अवलोकन करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने लोक कलाकारों की कला, मेहनत और कल्पनाशीलता की सराहना की। इससे संबंधित छठ पूजा समितियों की भी महापौर ने सराहना की।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। घाटों की दीवारों पर उकेरी जा रही ये कलाकृतियां पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को और जीवंत बना रही हैं। महापौर ने कहा कि लोक कलाकारों की प्रतिभा को सम्मान और प्रोत्साहन देना जरूरी है। छठ घाटों की ऐसी कलात्मक सजावट से श्रद्धालुओं को स्वच्छता, सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Recent Post