रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 12 नवम्बर 2026
रामघाट के विकास से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
आठ जीविका दीदियों को मिला रोजगार का नया अवसर, पर्यटकों को मिलेगा स्थानीय स्वाद का शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन : सीएम
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
छपरा/मांझी/एकमा। बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड के सरयू नदी तट स्थित ऐतिहासिक रामघाट पर गुरुवार को पर्यटन और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रामघाट के उद्घाटन के साथ ही यहां स्थापित “मां सरयू कैफे-जीविका दीदी की रसोई” का भी विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से जहां रामघाट को पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है, वहीं स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते भी खुलेंगे।
आठ जीविका दीदियां संभालेंगी रसोई की जिम्मेदारी :
“मां सरयू कैफे-जीविका दीदी की रसोई” से लगभग आठ जीविका दीदियां सीधे तौर पर जुड़ी हैं। ये महिलाएं कैफे में स्थानीय व्यंजन व स्वादिष्ट भोजन तैयार कर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराएंगी। इसके माध्यम से उन्हें नियमित आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी। जीविका के प्रसार प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि इस रसोई में स्थानीय खानपान व पारंपरिक स्वाद को प्राथमिकता दी गई है। यहां आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जीविका दीदियों के लिए यह पहल महज रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक पहचान को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगी।
रामघाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल :
इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि रामघाट के विकास और उद्घाटन से मांझी सहित पूरे सारण जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। सरयू नदी के किनारे स्थित यह मनोरम स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, नाव चालकों, ऑटो चालकों और छोटे व्यवसायियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि रामघाट को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसे बुनियादी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रेणु देवी ने साझा किया जीविका से आत्मनिर्भर बनने का अनुभव :
कार्यक्रम के दौरान मांझी प्रखंड के दाउदपुर निवासी जीविका दीदी रेणु देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “जीविका दीदी की रसोई” की शुरुआत से महिलाओं को रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घर के कामकाज तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें सीखने, अपनी बात रखने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। आज अपनी रसोई का उद्घाटन होते देखकर उन्हें बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है। रेणु देवी ने कहा कि रामघाट के विकसित होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। पर्यटकों के आने से गांव और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा लोगों को अपने ही क्षेत्र में काम करने के अवसर मिल सकेंगे।
पर्यटन व महिला सशक्तीकरण को मिलेगी मजबूती :
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एकमा विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, बनियापुर विधायक केदार नाथ सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह आदि जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता ब्रजेश रमण, भाजपा जिला पश्चिमी उपाध्यक्ष चैतेंद्र नाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद रुपेश कुमार सिंह छोटू, बलवंत सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, धर्मेन्द्र समाज, राजेश प्रसाद, जदयू नेता निरंजन सिंह, सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, एएसपी सह एसडीपीओ सदर-2 एकमा प्रेमचंद सिंह, सीएचसी मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, मांझी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, मीडिया कर्मी, पीआरडी कर्मी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पूर्व एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सम्राट चौधरी को गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं से भव स्वागत व अभिनंदन किया गया। वही सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और जीविका की टीम के प्रति आभार जताया। जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि वे मां सरयू कैफे को स्वाद, स्वच्छता…

