रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 12 नवम्बर 2026
शिव मंदिर के समीप पोखरे की सफाई में प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उठाई पहल, पचरूखी सीओ ने पहुंचकर की बातचीत
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
हुसैनगंज, (संवाददाता)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम गांव में तीन दिनों से शिव मंदिर के समीप स्थित छठ घाट की सफाई ग्रामीण अपने स्तर से करा रहे हैं। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदे की राशि जुटाकर पोखरे की सफाई का जिम्मा उठाया है. ग्रामीणों का कहना है कि घाट की सफाई के लिए प्रशासन की ओर से आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्हें सामूहिक रूप से यह पहल करनी पड़ी।मामले को लेकर डीएम विजय प्रकाश मीणा ने संज्ञान लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर घाट की सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई और छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पचरूखी के अंचलाधिकारी अमित कुमार भी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर छठ घाट की मौजूदा स्थिति और सफाई कार्य के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि आपसी चंदे और सहयोग से जेसीबी एवं मजदूरों के माध्यम से पोखरे की सफाई कराई जा रही है।गौरतलब है कि छठ पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़रम में ग्रामीणों की सामूहिक पहल से घाट की सफाई का कार्य जारी है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से भी छठ घाट की व्यवस्था को लेकर आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

