AMIT LEKH

Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दो आधुनिक कृषि बाजारों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दो आधुनिक कृषि बाजारों का लोकार्पण

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 20 नवम्बर 2026

158.43 करोड़ की लागत से गयाजी और मुसल्लहपुर कृषि बाजार का हुआ आधुनिकीकरण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (रमेश ठाकुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दो आधुनिक कृषि बाजार प्रांगणों का लोकार्पण करेंगे। इनमें गयाजी एवं पटना के मुसल्लहपुर स्थित कृषि बाजार शामिल हैं। कृषि विभाग के कृषि विपणन निदेशालय की ओर से दोनों बाजारों का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कराया गया है। इस परियोजना पर कुल 158.43 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मुसल्लहपुर कृषि बाजार के आधुनिकीकरण पर 68.41 करोड़ रुपये तथा गयाजी कृषि बाजार पर 90.02 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बाजारों में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का विकास किया गया है। इन बाजारों में वेंडिंग प्लेटफॉर्म, दुकानें, वे-ब्रिज, प्रशासनिक भवन, आंतरिक सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, श्रमिक विश्राम गृह, सोलर पैनल, मछली बाजार, केला मंडी और कर्मचारी कैंटीन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा कचरे के उचित प्रबंधन के लिए कम्पोस्टिंग संयंत्र भी लगाया गया है। मंत्री ने कहा कि आधुनिक बाजार व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज के बेहतर विपणन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारियों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य कृषि उत्पादन के साथ-साथ भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को भी मजबूत करना है।

Leave a Reply

Recent Post