रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 24 नवम्बर 2026
डायल 112 पुलिस टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान केदार परसा गांव निवासी चनेश्वर महतो (62), पिता विशुनदेव महतो तथा उनकी पत्नी पार्वती देवी (60) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प के दौरान मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान चनेश्वर महतो और उनकी पत्नी पार्वती देवी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद रसूलपुर थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ कौशलेंद्र कुणाल ने घायल दंपति का इलाज स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से किया। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया की मामले की पुलिस जानकारी जुटा रही है। नहीं जमीनी विवाद में हुई इस मारपीट की घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

