AMIT LEKH

Post: टोटो की ठोकर से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल, चालक मौके से फरार

टोटो की ठोकर से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल, चालक मौके से फरार

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 24 नवम्बर 26

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति की मदद की और उन्हें उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार में मंगलवार को सड़क हादसे में टोटो की ठोकर से 45 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान बनकट निवासी जन्नत हुसैन (45), पिता सलामुद्दीन के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई, जब वह एकमा बाजार से खरीदारी अथवा अन्य कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक टोटो चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति की मदद की और उन्हें उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कौशलेन्द्र कुणाल ने स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने जांच के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर टोटो चालक के मौके से फरार होने की चर्चा रही।

Leave a Reply

Recent Post