AMIT LEKH

Post: रसोई गैस के रिसाव हो जाने से दंपति झुलसे

रसोई गैस के रिसाव हो जाने से दंपति झुलसे

झुलसे लोगों में पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय गुप्ता एवं एक 31 वर्षीया उनकी पत्नी शोभा देवी शामिल हैं

✍️ अरुण कुमार ओझा
– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव में गुरुवार की शाम गैस रिसाव हो जाने से दंपत्ति झुलस गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसे लोगों में पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय गुप्ता एवं एक 31 वर्षीया उनकी पत्नी शोभा देवी शामिल हैं। इधर संजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की शाम उनकी पत्नी गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस रिसाव हो जाने के कारण उनकी पत्नी आग की चपेट में आ गई और झुलसने लगी। अपनी पत्नी को झुलसता देख जब वह उसे बचाने गए तो बचाने के दौरान वह भी बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post