AMIT LEKH

Post: अज्ञात वाहन ने खेत पटाने जा रहे युवक को रौंदा मौत

अज्ञात वाहन ने खेत पटाने जा रहे युवक को रौंदा मौत

अज्ञात वाहन ने खेत पटाने जा रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने खेत पटाने जा रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव निवासी चितनंदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि सिंह हैं जो पेशे से किसान थे। इधर मृतक के बेटे निगम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर से खेत पटाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ननउर गांव मेन रोड पर विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फोन कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी रानी देवी व एक पुत्र निगम कुमार एवं एक पुत्री शालू कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रानी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post