



वाल्मीकिनगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर संस्था मेरी स्टोरेज इंडिया एफआरएचएस इंडिया की ओर से 9 महिला को सफल बंध्याकरण किया गया
✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (विशेष)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर संस्था मेरी स्टोरेज इंडिया एफआरएचएस इंडिया की ओर से 9 महिला को सफल बंध्याकरण किया गया। जिसमें मरीजों के लिए सारी सुविधा निशुल्क दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डांक्टर राजेश सिंह नीरज की देखरेख में सफल बंध्याकरण किया गया। बेतिया से आए डांक्टर शंभू शरण प्रसाद के द्वारा बंध्याकरण किया गया। ओ.टी.असिस्टेंट मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश कुमार, एएनएम ममता कुमारी, एएनएम सुनीता कुमारी, काउंसलर अपराजिता कुमारी, कैंप मैनेजर विनय कुमार की देखरेख में सफल ऑपरेशन किया गया। मौके पर डां संजय कुमार सिंह, डांक्टर विकास कुमार, डां एन.के.सन्नी, विनय कुमार, चंद्र देव ठाकुर, मनीष सिंह उर्फ बंटी, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ पुच्चू, धनंजय शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।