चीनी मीलों द्वारा मनमाने ढंग से विभिन्न प्रभेदों को रिजेक्ट करने के खिलाफ चलेगा आंदोलन- विधायक
✍️ सह-संपादक
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार राज्य गन्ना उत्पादक किसान महासभा जिला ईकाई की बैठक सुकन्या उत्सव भवन हरिवाटीका चौक बेतिया में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने किया। बैठक को बिहार राज्य गन्ना उत्पादक किसान महासभा के बिहार राज्य प्रभारी सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार महिला पहलवानों के प्रति संवेदनहीनता की तमाम सीमा पार कर गई है। अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी है मोदी सरकार। ऐसे में गन्ना उत्पादक किसान महासभा महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान भी सरकारी से सरकार के खिलाफ खड़े हैं। चीनी मिलें हमेशा ही गन्ना कैलेंडर सिस्टम के नाम पर छोटे मझौले गन्ना किसानों के साथ अनदेखी कर गन्ना चालान से वंचित कर देता है। इसमें किसी भी तरह की पारदर्शिता नहीं रहता है। वहीं विभिन्न मनमाने ढंग से विभिन्न प्रभेदों को रिजेक्ट करने से किसान परेशान है। सरकार मीलों के इस मनमानी पर रोक लगाए, आगे कहा कि घटतौली से रोक के लिए चीनी मिलों के गेट पर सरकारी धर्मकांटा लगाने, चीनी सेंस के रुपये से किमानों के लिए पुल, सम्पर्क पथ निर्माण हेतु राशि को बढ़ाये! गन्ना उत्पादक किसान महासभा जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने कहा कि बिहार राज्य जन्ना उत्पादक महासभा का राज्य सम्मेलन बेतिया में 15 सितम्बर को तथा जिला सम्मेलन 31 अगस्त को होगा। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने के लिए 15 जून से 15 जून तक प्रखण्डों में गन्ना किसानों का कन्वेंशन होगा। 16 जून से 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलेगा। 16 जुलाई से 14 अगस्त के तक अंचल सम्मेलन होगा बैठक में इन्द्रदेव कुशवादा, सुरेश दूबे, सत्यनारायण साह, राम प्रसाद गिरी शेख मकबुल. चन्द्रदेव राम, सुजायत अंसारी, राम बाबु महतों, झुन्नू सिंह, बृज किशोर कुमार, वीरेन्द्र दुआरिया, लालजी यादव, नवल किशोर महतो, सुधीर कुमार आदि थे।








