AMIT LEKH

Post: दलित महिला पार्षद ने नगर अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

दलित महिला पार्षद ने नगर अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

महिला पार्षद ने आरटीआई के तहत नगर पंचायत कोइलवर से मांगा डस्ट बिन खरीददारी व जीप स्टैंड का ब्यौरा

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। नगर पंचायत कोइलवर में इन दिनों आपसी तालमेल के नहीं बैठने के कारण पार्षद व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद छिड़ गया है।

नगर पंचायत कोइलवर की एक दलित महिला पार्षद ने नगर अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में मुझे सम्मान व तवज्जो नहीं दिया जाता है जो किसी महिला जनप्रतिनिधि को मिलना चाहिए।

सशक्त कमिटी में होने के बावजूद मुझसे किसी भी कार्य की जानकारी दिए बिना मुझसे हस्ताक्षर करवा लिया जाता है। जिसका पता मुझे बाद में चलता है। नगर पंचायत के अध्यक्ष अपने करीबियों के साथ मिलकर पैसे की बंदरबांट में लगे हुए हैं। वार्ड 14 की दलित महिला पार्षद दुर्गावती ने नगर अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई के टेंडर में उनके करीबियों के बीच पैसे बांटे जाते हैं जिसमें उनका भी हिस्सा शामिल होता है। नतीजतन नगर में साफ सफाई अच्छे से नहीं हो रहा है। नगर में सफाई के नाम पर सिर्फ लूट हो रहा है। वही इन सब को लेकर वार्ड 14 की महिला पार्षद दुर्गावती ने आरटीआई के तहत नगर पंचायत के डस्ट बिन खरीदारी व जीप स्टैंड आने वाले पैसे का ब्योरा भी मांगा है। महिला पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में रोजाना साफ सफाई नहीं करवाई जाती है। जिस कारण वो सफाई के लिए अपने वार्ड से एनओसी भी नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष पैसे की उगाही में लगे हुए हैं जिस कारण नगर की विकास नहीं हो रही है।साथ ही पार्षद दुर्गावती ने बताया कि ऐसे ही चलता रहा तो वो सफाई और अन्य चीजों को लेकर नगर पंचायत से जल्द ही आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगेंगी। दलित महिला पार्षद ने कहा कि अब तो उन्हें नगर अध्यक्ष के द्वारा धमकी भी मिलने लगी है लेकिन वो चुप नहीं बैठने वाली वो जनता के लिए लड़ती रहेंगी।

क्या कहती हैं महिला पार्षद

वार्ड 14 की दलित महिला पार्षद दुर्गावती ने आरटीआई के तहत नगर पंचायत के डस्ट बिन खरीदारी व जीप स्टैंड से आने वाले पैसे का ब्योरा मांगा है। महिला पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में रोजाना साफ सफाई नहीं करवाई जाती है। जिस कारण वो सफाई के लिए अपने वार्ड से एनओसी भी नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष पैसे की उगाही में लगे हुए हैं जिस कारण नगर की विकास नहीं हो रही है। उन्होंने भोजपुर डीएम व नगर विकास विभाग को भी पत्र लिखा है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

कोइलवर के कई वार्डो में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। हमलोगों ने नया चेयरमैन बनाया ताकि नगर का विकास हो सकें पर नगर पंचायत में इन दिनों सब अपनी जेब भरने में लगे हैं।

भरत चौहान :

हमारे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाई पर करीब 11 लाख खर्च होते हैं पर सफाई होती नहीं है।चेयरमैन की मिली भगत से नगर में लूट खसोट मचा हुआ है।

मुन्ना कुमार,स्थानीय 

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी :

नगर पंचायत कोइलवर के कार्यपालक पदाधिकारी राम विलास दास से ने कहा कि वार्ड 14 की पार्षद द्वारा आरटीआई के तहत जवाब मांगा गया है उन्हें समय से जवाब दिया जायेगा। मुझे जानकारी मिली है की चेयरमैन और पार्षद के बीच मतभेद चल रहा है चूंकि महिला पार्षद सशक्त कमिटी में भी है इसलिए चेयरमैन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। हमारा भी अथक प्रयास रहेगा कि हम एक संयुक्त बैठक कर पार्षद और चेयरमैन के बीच चल रहे मतभेदों दूर करें।

Recent Post