✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा /भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी जगदीशपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ग्रामीण मंडल कार्यालय त्रिमूर्तिया में गत दिवस हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा और संचालन नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार ने किया। इस बैठक में मोदी सरकार के 9 साल पुरा होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने व केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक बताने का निर्णय लिया गया। बैठक में टाऊन हॉल जगदीशपुर में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा महा सम्मेलन भव्य रूप से कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष वन्दना राजवंशी, जिला महामंत्री पूनम कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह, विधानसभा संयोजक राकेश श्रीवास्तव, प्रहलाद राय, रमेश सिंह, शंकर दयाल कुशवाहा, संध्या सिंह, विनोद शर्मा , कुमार गौतम , रवि गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, अर्जून प्रसाद,माधव केशरी, रवि कुमार हिरू, आर के चंचल,रंजन सिंह,मनी सिंह राठौर, विजय कुमार सिंह विनीत राज सिंह मनीष सिंह और बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।