![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
किशोरी का अपहरण कर जबरन देह व्यापार कराने की चल रही थी तैयारी, सही समय पर पहुंच गई पुलिस
अपहृत की गयी एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया है
वहीं किशोरी से जबरन देह व्यापार करा रही तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। अपहृत की गयी एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया है। वहीं किशोरी से जबरन देह व्यापार करा रही तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। बता दें मोतिहारी जिले के पीपरा थाना थाना में दर्ज कांड संख्या -179/23 दिनांक-08.06.23 धारा-363/366(a) भादवि एवं 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपहृता किशोरी के पिता द्वारा पुत्री के अपहरण के दर्ज किये मामले के तहत यह कार्रवाई की गयी है। पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ आयी पुलिस के साथ रौटा पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार रात्रि यह छापेमारी की। उन्होंने बताया कि प्रेम जाल में फंसाकर उसके प्रेमी द्वारा किशोरी को घर से बाहर बुलाया गया और फिर योजना बद्ध तरीके से उसे देह व्यापार के धंधे में डाल दिया गया। उक्त किशोरी द्वारा किसी तरह से हिम्मत करते हुए किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से अपने परिजनों से बातचीत कर उसे रौटा के चकला घर मे फसे रहने की जानकारी दी गयी। जिस परिजनों द्वारा सम्बंधित थाने को लिखित आवेदन कर मामला दर्ज कराया गया वही मोबाइल नंबर के लोकेशन से पीपरा पुलिस रौटा पहुची ओर फिर छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त किशोरी के साथ जबरन देह व्यापार का धंधा करा रहे तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीन महिलाओं में सोफिया प्रवीण उर्फ मधु,निकहत बेगम व सीमा खातून उर्फ रूबी शामिल है। वही उक्त महिला आरोपियों में निकहत बेगम के दो नाबालिग पुत्री रानी परवीन व आलिया परवीन का वर्तमान में कोई संरक्षक नहीं रहने के कारण दोनों नाबालिग लड़की को जे.जे. न्यायालय में उपस्थित करने हेतु भेजा गया है।