AMIT LEKH

Post: भाजपा के दमनकारी नीति के खिलाफ महागठबंधन ने की बैठक

भाजपा के दमनकारी नीति के खिलाफ महागठबंधन ने की बैठक

भाजपा के दमनकारी नीति के खिलाफ और 15 जून को होने वाले धरना प्रदर्शन को ले महागठबंधन ने की बैठक

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

गडहनी, (11, जून)।।भाजपा के दमनकारी नीति के खिलाफ और 15 जून को प्रखंड में होने वाले धरना प्रदर्शन को ले आज रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने गडहनी सहिला पुल के पास एक बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले के विधायक प्रतिनिधि रामछपित राम व राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहमद लालबाबू व संचालन राजद के राज्य परिषद सदस्य श्रीनिवास यादव ने की। वक्ताओं में श्रीनिवास यादव, रामछापित राम, डॉक्टर अकबर अली, सुनील कुमार, सतेंद्र सिंह ने कहा की आज भाजपा देश से आपसी भाईचारा आपस में लड़ाकर समाप्त कर रही है। देश को बाटना चाहती है,देश के सभी संपतियो को कारपोरेट जगत को बेच देना चाहती है।जिसको चाहती है सी बी आई, ई डी से दरवाकर उसको दबाना चाहती है।देश में एक क्षत्र हिटलरशाही चला रही है।इससे बचना है या देश को भाजपा की गुलामी से बचाना है तो सभी महागठबंधन के साथियों को एक होना होगा।कार्यकर्ताओ को मजबूत करना होगा जब जाकर भाजपा को मात दे सकते है।मोदी सरकार जनता से झूठी वादा कर गद्दी पर बैठी है।जनता सब समझ चुकी है।इस चुनाव में सभी पार्टियां एक होकर लड़ेगी और भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।इसके लिए पूरे देश में महागठबंधन 15 जून से प्रखंड में धारणा प्रदर्शन करने जा रही है।धारणा प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा के काले करतूतों को जनता को बताएगी।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरीश कुमार तोमर, आफताब आलम, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षयबट ओझा, भाकपा माले कमिटी सदस्य प्रद्युमन पासवान, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अकबर अली, प्रमोद गुप्ता, विधायक पी ए आनंद कुमार विक्की, मो रमीज, प्रमोद यादव, भीम यादव, डबलू यादव सहित महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Recent Post