AMIT LEKH

Post: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया

भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया

मुख्य अतिथि आर के सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए केन्द्र सरकार की नीतियों और नौ साल की उपलब्धियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जन-जन तक पहुंचाने की बात कहा

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा, (11, जून)। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया को बढावा देने और केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को बताने एवं सोशल मीडिया सक्रिय लोगो को सम्मानित करने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने और संचालन जिला मीडिया प्रमुख सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया जिला संयोजक राहुल सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद ने समाज के विभिन्न क्षेत्रो से आएँ हुए सोशल मीडिया एक्टिवस्ट को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। उन्होने केन्द्र सरकार की और अपने क्षेत्र मे किए गए नौ वर्षो की उपलब्धियो को सभी के सामने विस्तार से बताते हुए उसे अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के संयोजक ई. धीरेन्द्र सिंह,सह संयोजक अखिलानंद ओझा, आईटी जिला संयोजक ओंकार पांडेय,सोशल मीडिया सह संयोजक मिथलेश यादव,हिमांशु सिंह,ने महती भूमिका निभाई।
कार्यक्रम मे सभी विभिन्न क्षेत्रो से सैकड़ो नामी-गिरामी सोशल मीडिया कार्यकर्ता शामिल हुए।

Recent Post