AMIT LEKH

Post: बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आहुत

बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आहुत

बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में हुई बैठक

बैठक में भोजपुर डीडीसी, एडीएम, भोजपुर कृषि पदाधिकारी, के अलावा डीसीएलआर मोना झा, अंचला अधिकारी अजय कुमार रहे मौजूद

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/जगदीशपुर। बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 20 पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं पंचायत सचिव तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

जिसमें सभी मुखिया लोगों ने तथा उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या को अधिकारियों से अवगत कराया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों द्वारा जल्द निराकरण करने को कहा गया। वही इस बैठक में जिला पार्षद मोहम्मद मुस्लिम, दावा मुखिया सुसुमलता कुशवाहा, शिवपुर पंचायत मुखिया महेश ठाकुर, हरिगांव मुखिया टुन्ना चौबे, बभनियाव मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि शिवजी सिंह,कौंरा मुखिया, उत्तरवारी जंगलमहल पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव, पश्चिमी आयर मुखिया उमेश सिंह, पूर्वी आयर मुखिया, बरनाव मुखिया प्रियंका देवी, बिचला जंगल महाल मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, ककिला मुखिया के अलावा बसौना मुखिया लाल बिहारी एवं दलिपपुर मुखिया सहित मुखिया प्रतिनिधि एवं पैक्स अध्यक्ष आंटू सिंह शामिल रहे।

वही मीडिया से बात करते हुए डीडीसी महोदय ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ एवं सुखार हेतु सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं राजस्व कर्मचारियों की बैठक की गई। इसमें कई तरह के दिशा निर्देश एवं समीक्षात्मक बैठक की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वही सभी मुखिया लोगों ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और डीडीसी महोदय के द्वारा जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। वही इस बैठक में मुख्य रूप से जगदीशपुर के पंचायती राज्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post