AMIT LEKH

Post: तूफानी बवंडर ने, गिराया पीपल का पेड़ बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

तूफानी बवंडर ने, गिराया पीपल का पेड़ बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

एक बारगी उठे तूफानी बवंडर के चलते इस दुर्घटना क्रम में पेड़ के नीचे ख़डी बोलेरो और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई

ग्रामीणो के सहयोग से पीपल के पेड़ के नीचे दबे बोलेरो और मोटरसाइकिल को निकाल लिया गया
✍️ जगमोहन काजी, संवाददाता
– अमिट लेख

हरनाटांड, (बगहा-ग्रामीण)। बगहा दो प्रखंड के अन्तर्गत जिमरी-नौतनवां पंचायत, के नौतनवां गाँव में हवा के तेज झोका आने से एक पीपल के पेड़ के गिरने की खबर है।

एक बारगी उठे तूफानी बवंडर के चलते इस दुर्घटना क्रम में पेड़ के नीचे ख़डी बोलेरो और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। तूफ़ान में हालांकि पेड़ धीरे-धीरे गिरा, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का महौल बना। परन्तु इस घटना में अन्य किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। तूफ़ान के शांत होते हीं ग्रामीणो के सहयोग से पीपल के पेड़ के नीचे दबे बोलेरो और मोटरसाइकिल को निकाल लिया गया। जनता के अनुसार आज सबसे ज्यादा हवा चली, लेकिन पीपल के पेड़ को कोई प्रभाव नहीं पडा। लेकिन अचानक तूफ़ान और बवंडर के आने से पीपल का पेड़ धीरे-धीरे गिरना प्रारंभ हुआ। जिससे लोगों मे अफरा-तफरी का महौल बना। संयोग हीं माना जायेगा, ऐन वक्त लोगों के पेड़ के नीचे से भाग जाने से एक भयंकर दुर्घटना होते-होते बची। सिर्फ पेड़ के नीचे खड़े बोलेरो और मोटरसाइकिल का काफी नुकसान हुआ। हालांकि, इस हादसे में सड़क किनारे से गुजर रहे विद्युत् तारों को भी पेड़ ने प्रभावित किया है, जिससे नौतनवा चौक इलाके में विद्युत् आपूर्ति प्रभावित रही। वहीँ पेड़ ने किन्हीं झोपड़ियों को भी नुकसान पहुँचाया है।

Comments are closed.

Recent Post