AMIT LEKH

Post: महा गठबंधन ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

महा गठबंधन ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

महागठबंधन के घटक दलों द्वारा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

महागठबंधन के घटक दलों द्वारा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

✍️ रामगढ़वा से सरफुल्लाह हुसैन की खास रिपोर्ट :

– अमिट लेख

रामगढ़वा, (पूर्वी चम्पारण)। महागठबंधन के घटक दलों के द्वारा गुरुवार को रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष मो मुशा व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डे के द्वारा किया गया। इस धरना में महागठबंधन के भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार गरीब बिरोधी एवम जन बिरोधी है। इसके गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा रूप से महंगाई बढ़ी है और भ्र्ष्टाचार चरम पर है।जबतक केंद्र से मोदी सरकार नहीं हटेगी, तबतक गरीबो का और देश का विकास नहीं होगा। केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा पूजीपतियों के हितों की रक्षा करने में लगी हुई है। और इन्हीं के लिए कई प्रकार के गलत कानूनों को बना रही है। जिससे किसानों व आम लोगों को नुकसान हो रहा है। धरना के बाद नेताओं के शिष्टमंडल ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। इस धरना कार्यक्रम को कामरेड राधमोहन सिंह, कृष्ण सिंह, युवा अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महा सचिव राजीव सिंह, प्रेम चन्द्र यादव, बैकुंठ सिंह, जदयू के तबरेज आलम, बिक्रम यादव, इस्माइल मिया, मिथलेश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।

Comments are closed.

Recent Post