AMIT LEKH

Post: महागठबंधन के घटक दलों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

महागठबंधन के घटक दलों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन के घटक दलों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

भाजपा की नीतियों के खिलाफ शिष्टमंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

✍️ हमारे संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा/सारण। एकमा प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, किसानों की बदहाली, उन्माद की राजनीति, दलितों व गरीबों की विरोधी होने का आरोप लगाते हुए धरना कार्यक्रम को संबोधित किया।
धरना को संबोधित करने वालों में कार्यक्रम प्रभारी डॉ जावेद अब्बास, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशुन सिंह उर्फ सुग्रीव सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष बेबी देवी, माकपा नेता कामरेड अरुण कुमार, रविंद्र नाथ गुप्ता, राजद नेता अवधेश यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, हरेराम यादव, अहमद अली नेताजी, रामलाल यादव, अर्जुन सिंह, राम लखन सिंह, नागेन्द्र यादव, राम एकबाल यादव, जितेन्द्र हैहयवंशी, बिपिन शर्मा, भीम यादव, राम अयोध्या यादव आदि अन्य शामिल थे।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर को महागठबंधन के नेताओं के एक शिष्टमंडल द्वारा सौंपा गया।

Comments are closed.

Recent Post