AMIT LEKH

Post: केंद्र सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया

केंद्र सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की धरना प्रदर्शन में सहभागिता देखी गई

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। आज जगदीशपुर प्रखंड के समक्ष महागठबंधन के साथियों ने केंद्र सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया।

जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड भोला खान एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल और संचालन करता भाकपा माले के प्रखंड सचिव कमलेश यादव ने किया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की धरना प्रदर्शन में सहभागिता देखी गई। जदयू,राजद,कांग्रेस के साथ वामपंथी दलों के नेताओं ने भाग लिया और आयोजित धरना प्रदर्शन जोर-शोर से किए। धरना प्रदर्शन में शामिल राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव और पूर्व टूरिज्म मंत्री सुरेश पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार बिहार सरकार के साथ दोहरा रवैया अपना रहा है। बताया कि धरना प्रदर्शन जाति आधारित जनगणना कराने, महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध, किसानों की आय दोगुनी करने, उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने, दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना को बंद करने की साज़िश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पूरे बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन होगा। भोजपुर जिला के 14 प्रखंड में भी यह धरना प्रदर्शन हुआ, जिसमे महागठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Comments are closed.

Recent Post