AMIT LEKH

Post: साढ़े सात किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

साढ़े सात किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

आरा : भोजपुर जिला के बिहियां थानान्तर्गत 07 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया 

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। जिला के बिहियां थानान्तर्गत 07 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार की सुबह करीब 03:00 बजे अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोला में मादक पदार्थ लिये हुए बिहियां रेलवे स्टेशन से बिहियां डकबंगला चौक के तरफ जा रहा हैं। उक्त सूचना का सत्यापन करने एवं अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, बिहियां थानाध्यक्ष एवं थाना बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा डकबंगला चौक बिहियां में रेड / छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसका विधिवत् तलाशी लिया गया तो उस व्यक्ति के पास रखे झोले से 07 कि0 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में बिहियां थाना कांड सं0 – 159/23/ 22.06.2023, धारा – 8 सी0 / 20 बीo ii बी० एवं एन०डी०पी०एस० अधिनियम-1985 दर्ज किया गया हैं।गिरफ्तारी अभियुक्तों में बिहियां वार्ड नं0-08 निवासी कृष्णा पाण्डेय के पुत्र रंजन कुमार पाण्डेय है।

Comments are closed.

Recent Post