AMIT LEKH

Post: सेकंड अंबेडकर थे रामविलास पासवान : राजेश्वर पासवान

सेकंड अंबेडकर थे रामविलास पासवान : राजेश्वर पासवान

दिवगंत रामविलास पासवान का 77वाँ जन्मदिन धूम धाम से आरा के श्री टोला सामुदायिक भवन में मनाया गया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। दलित सेना एवम लोजपा के संस्थापक तथा गरीबों के मसीहा पदभूषण दिवगंत रामविलास पासवान का 77वाँ जन्मदिन धूम धाम से आरा के श्री टोला सामुदायिक भवन में मनाया गया। लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने सबसे पहले पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से केक काटकर जन्म दिन मनाया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान गरीब, गुरुबो ,शोषितो ,वंचितों के मसीहा थे वे चाहे जिस मंत्रालय में रहे उसका उद्धार कर दिए। वे अपने राजनीतिक काल में हमेशा वेदाग रहे।जब जब गरीब शोषितों पर अत्याचार हुआ था तब तब रामविलास पासवान जी ने सदन में मामला उठाकर सरकार को घेरने का काम किए है। आज उनके जन्मदिन पर माननीय प्रधान मंत्री जी से नए सांसद भवन में रामविलास पासवान जी का आदमकद तैलीय चित्र लगाने का मांग किया। क्योंकि वे सेकेंड अंबेडकर थे। लोजपा के वरीय नेता सुरेन्द्र आजाद ने बताया कि रामविलास पासवान जी का 77वा जन्म दिवस पर हम सभी पार्टी के सिपाही संकल्प लेते है कि उनके सपनो के साकार करेंगे तथा आदरणीय चिराग पासवान जी को 2025 में मुख्यमंत्री बनाएंगे। संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गरीब दलितों के साथ गरीब स्वर्णों के भी मसीहा थे।आज देश में चाहे जो लोग भी राजनीत करे स्वर्ण वर्ग के लोगो को भी आगामी चुनाव में चिराग जी को साथ देना चाहिए। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान ने कहा कि जब जब दलितों पर अत्याचार हुआ कोई आवाज नहीं उठाया लेकिन रामविलास पासवान जी ही थे कि बिना वोट बैंक का परवाह किए उनके हित में खड़े रहते थे।युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिंटू तिवारी ने कहा कि हम युवा है और बिहार के सभी युवा रामविलास जी के सपनो को साकार करने के लिए युवा बिहारी चिराग पासवान के साथ है। जहां युवा है उनकी सरकार पक्की है। मुख्यमंत्री का अगर कोई चेहरा है, तो वह चिराग पासवान है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में संतोष पासवान, लालती देवी, प्रशांत सिंह चंदेल, कुशुम देवी, गेंदा सिंह, अधिवक्ता नीरज कुमार, सियाराम पासवान, विजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, राजेश उपाध्याय, विनोद कुमार, आरा नगर अध्यक्ष अजय पासवान, महाराजा पासवान, राजेश कुशवाहा, संजय पासवान, मनदीप सिंह, सोनू पासवान, रविंद्र प्रसाद, अजीत पासवान, शिवदुलर राम, कमलेश सिंह, कविता देवी, किरण देवी, आमोद कुमार अमर, रंजित पासवान, संजू पासवान, सुनील कुमार कुशवाहा, धनजय प्रकाश, नवल कुमार पासवान, धीरज पासवान, राहुल चौधरी, बबलू बबुआन, सीमा देवी, तरुण पासवान, अनिल सिंह, अभिषेक तिवारी, प्रकाश कुमार, सुनील पासवान, मनीष कुमार पांडेय, मोनू कुमार पांडेय, अनीश कुमार मिश्रा, रामबदन पंडित, वकील प्रसाद आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post