स्थानीय 3 आरडी पूल चौक के समीप एसएसबी के जवानों ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टे सहित 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है
✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (विशेष)। स्थानीय 3 आरडी पूल चौक के समीप एसएसबी के जवानों ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टे सहित 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक पारस नाथ तिवारी के पुत्र नवनीत तिवारी के रूप में हुए है जो जलसंसाधन विभाग के ऊपरी शिविर 3 नम्बर पहाड़ कॉलोनी का रहने वाला है। सूत्रों की माने तो इसके गतिविधियों पर कई दिनों से नज़र रखी जा रही थी। शुक्रवार के दिन एसएसबी को सूचना मिली कि नवनीत हथियार के साथ 3 आरडी पूल चौक पर आ रहा है। सूचना के तुरंत बाद एसएसबी के जवान कंपनी कमांडर प्रदीप सिंह और टीम कमांडर अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में कार्यवाई करते हुए 3 आरडी पूल चौक पर एसएसबी के जवानों ने जाल बिछाया और नवनीत के पूल पर पहुंचते ही चारो तरफ से घेर कर धर दबोचा। समाचार संकलन तक अपराधी को पुलिस के हवाले करने की कार्यवाई की जा रही है।








