



रॉयल माउंट स्कूल हाल में चंद्रयान- 3 मिशन की सफलता का सजीव प्रसारण प्रोजेक्ट के माध्यम से किया गया
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जिला ब्यूरो)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत संचालित रॉयल माउंट स्कूल बहुआर कला में बुधवार सायंकाल को प्रधानाचार्य बाल योगेश्वर पटेल के नेतृत्व में रॉयल माउंट स्कूल हाल में चंद्रयान- 3 मिशन की सफलता का सजीव प्रसारण प्रोजेक्ट के माध्यम से किया गया।
स्थानीय छात्राओं ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के सजीव प्रसारण से देश के गौरवशाली पल का हिस्सा बनने से संपूर्ण हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज गया। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का जय घोष छात्रों ने लगाया।
बच्चों का मन उत्साह से परिपूर्ण था सफल लैंडिंग के उपरांत छात्रों के मध्य प्रधानाचार्य बाल योगेश्वर पटेल ने मिष्ठान का वितरण किया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम में रॉयल माउंट स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र पटेल, प्रधानाचार्य बाल योगेश्वर पटेल,
उप प्रधानाचार्य ममता पटेल, अध्यापक अजय शर्मा, राजेश गुप्ता, विजेंद्र प्रताप सिंह, वकील, श्वेता चौरसिया, रीना आर्या, ज्योति चौहान, रागिनी चौहान, रेखा पाल, जमीला परवीन, रुखसाना खातून, दीपक यादव, चंदन पटेल, सहित स्थानीय जनता तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।