AMIT LEKH

Post: जदयू ने ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का किया आयोजन

जदयू ने ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का किया आयोजन

पताही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पदुमकेर,नोनफरवा समेत गांव में जदयू के द्वारा ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजा कुमार साह

– अमिट लेख

पताही, (पूर्वी चंपारण)। पताही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पदुमकेर,नोनफरवा समेत गांव में जदयू के द्वारा ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमिरुल हक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आयोजित सांसद सद्भाव में गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि समाज के सभी वर्गों के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। सभी जरूरतमंद लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले। इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा अपने कार्यकाल में जनहित का कार्य करने के साथ-साथ महिलाओं का भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू देवी, महादलित प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुवलाल मांझी, बिहार प्रदेश के सलाहकार सह चिरैया विधानसभा प्रभारी हाजी अकिलुर्र रहमान, चिरैया विधानसभा प्रभारी शिवरानी कुमारी, जिला सचिव सह जदयू एमएलसी प्रतिनिधि लालबाबू सिंह उप प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, पदुमकेर पंचायत अध्यक्ष धीरज बैठा, अभय कुमार बैठा, लखिन्र्द बैठा , अवधेश बैठा, मंटू कुमार अलावा जदयू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post