6 साल की बच्ची की मौत से, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज़ डेस्क, सुपौल
– अमिट लेख
पिपरा, (संवाददाता)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड 4 में बच्चों के साथ खेलने गई 6 वर्षीय एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड 4 निवासी ब्रह्मदेव सादा की 6 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी पड़ोस के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। इसी क्रम में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब में स्नान करने चली गई, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर, काफी समय बाद भी बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान तालाब किनारे बच्ची का कपड़ा मिलने पर पानी में भी उसकी तलाश की गई, जहां तालाब से उसका शव बरामद हुआ। इधर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। घरवालों ने इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी घटना की सूचना पर पिपरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।








