AMIT LEKH

Post: विधायक निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा

विधायक निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा

उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बड़ौरा के निर्माण के लिए विधायक ने डीडीसी, भोजपुर को अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा 

उर्दू प्रथमिक विद्यालय,बड़ौरा को बनाया जाएगा क्षेत्र का मॉडल विद्यालय : मनोज मंज़िल

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। विधायक ने क्षेत्र के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय की चारदीवारी,हाई स्कूलों के जर्जर और गड्ढे में तब्दील खेल के मैदानों के सौंदर्यीकरण, बेंच डेस्क की व्यवस्था के लिए डीडीसी को सौंपा पत्र। विधायक ने कहा कि उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बड़ौरा के निर्माण के सवाल पर हुए सड़क स्कूल आन्दोल में वार्ता के दौरान अपने वादे के अनुसार स्कूल निर्माण के लिए मैंने अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने का अनुशंसा कर दिया है,आज डीडीसी, भोजपुर को पत्र सौंपा । यदि जरूरत पड़ी तो और राशि दी जायेगी । साथ ही अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय की चारदीवारी,हाई स्कूलों के जर्जर खेल के मैदानों को खेलने के लायक बनाने हेतु एवं सभी स्कूलों में बेंच डेस्क की व्यवस्था करने के लिए भी सौंपा पत्र । उर्दू विद्यालय,बड़ौरा को बनाया जाएगा क्षेत्र का मॉडल विद्यालय ।

Comments are closed.

Recent Post