AMIT LEKH

Post: घनहा थाना पुलिस ने इंडेन सिलिंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब किया जप्त ड्राइवर गिरफ्तार

घनहा थाना पुलिस ने इंडेन सिलिंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब किया जप्त ड्राइवर गिरफ्तार

धनहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब बरामद किया है

ब्यूरो नसीम खान ‘क्या’

– अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। धनहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है की ट्रक उत्तर प्रदेश से खाली गैस सिलेंडर लेकर बिहार आ रहा था और उसमें अंग्रेजी शराब की खेप भी लादी गई थी। जब पुलिस को सूचना मिली तो उसने सख्ती से वाहन जांच अभियान शुरू किया और खाली सिलेंडर लदे ट्रक की जांच की तो उसमें अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब का कार्टून मिले। बीयर और वाइन समेत कुल 73 लीटर शराब जब्त किया गया है। शराब के साथ ट्रक को जप्त करते हुए पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बगहा एसपी के दिशा निर्देश पर शराब और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी के साथ कारवाई की जा रही है। जिसके आलोक में कारवाई करते हुए पुलिस ने वाहन जॉच के दौरान गैस सिलेंडर लदे ट्रक से 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान दिनेश साह पिता राजेंद्र साह उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। जिसे एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post