



भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश को तोड़ने की गंभीर साजिश खुद मोदी सरकार द्वारा की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, बेतिया
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नौतन लोकल कमेटी द्वारा महंगाई, बेरोजगारी , भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा सभी गरीबों को वासगीत भूमि सहित मकान देने, वृद्ध, विधवा तथा अपंग को 5000 रुपए मासिक पेंशन देने, मनरेगा में 200 दिन काम तथा 600 रुपए दैनिक मजदूरी देने, सभी गरीबों को 10 किलो प्रतिमाह राशन देने , नौतन प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, दियारा के इलाके में बाढ़ से हुए नुकसान का हर्जाना देने आदि मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी
नौतन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश को तोड़ने की गंभीर साजिश खुद मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। पूरे देश में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। सांप्रदायिकता के आग में देश को जलाने की पूरी योजना बनाई जा चुकी है। नुहूं हरियाणा में खट्टर सरकार द्वारा दंगा कराने की साजिश, मणिपुर में मैतई समुदाय द्वारा कुकी समुदाय के महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके संवेदन सील अंगों पर हाथ रखकर हजारों की तादाद में मुख्यमंत्री वीरेन सिंह के मैतई समुदाय द्वारा खुलेआम बलात्कार कर हत्या कर देना और मुख्यमंत्रियों पर कोई कारवाई नहीं करना। इसका ताजा उदाहरण है। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर 28 दलों की विपक्षी एकता का नाम इंडिया रखते हीं मोदी सरकार की 38 दलों की बनी एनडीए कुनबा में डर का माहौल पैदा हो गया है और इससे भयभीत होकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बनी हमारे देश के संविधान को ही समाप्त कर देने में मोदी सरकार लगी हुई है। वह अब इंडिया शब्द से ही नफरत करने लगी है। जो आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा हिंदू महासभा अंग्रेजों की फूट डालो और राज्य करो की नीति को फलीभूत करने के लिए हिंदू और मुसलमान की राजनीति करती रही , जिसने आजादी की लड़ाई में एक कतरा खून तक नहीं बहाया। बल्कि उनके नेताओं द्वारा आजादी के मतवालों को पकड़वाने का काम किया गया। आज ये लोग देश की गद्दी पर बैठे हुए हैं और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। सत्ता की लालच में मदहोश ये लोग इस देश को हीं बांटने में लग गए हैं और भारत बनाम इंडिया का घृणित खेल खेल रहे हैं। मोदी सरकार की महंगाई जो देश के गरीबों के थाली से खाना छीन लिया है, उसको इससे कोई मतलब नहीं । नौजवानों की बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं। देश के भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर उन्हें पवित्र कर देने की मुहिम में जो विपक्ष के लोग भाजपा में नहीं जा रहे हैं । वैसे लोगों के घर इ डी,सीबीआई , इनकम टैक्स के अधिकारियों को भेज कर झूठे केस में फसाने और उन्हें भ्रष्टाचारी बतलाने की मुहिम देश में चला रही है। जो सरकार विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे न जाने कितने देश के लुटेरों को देश भगा दिया। वह सिर्फ चुनाव जीत कर गद्दी पर जाना चाहती है। इसलिए नफरत की आग में देश को जला रही है। हमें उसकी मंसूबों को चकनाचूर करना होगा। इसके लिए देश के किसान , मजदूर, नौजवान, छात्र, महिलाओं तथा समस्त बुद्धिजीवी और गरीबों को एकजुट होना होगा। सभा को पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता, म. हनीफ, शंकर कुमार राव, नौतन लोकल कमिटी के सचिव प्रकाश कुमार वर्मा , अवधविहारी प्रसाद, वी के नरुला, लालबाबू यादव , सुनील कुमार सरपंच बैरिया, संजय राव, असरफी चौधरी, रामा चौधरी, भरत राम, बिंदा शर्मा, असरफी प्रसाद आदि ने संबोधित किया।