



छतौनी थाना में पदस्थापित दरोगा चंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। छतौनी थाना में पदस्थापित दरोगा चंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दरोगा के खिलाफ मुजफ्फरपुर व मोतिहारी महिला थाने में सिपाहियों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान तथ्यों के प्रमाणित होने के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया है कि लॉकडाउन के समय में अपने-अपने जिले में पदस्थापना काल के दौरान दरोगा ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की थी। वही मोतिहारी के महिला थाना में भी इस जिले के एक सिपाही ने उक्त दरोगा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की जांच में तथ्य प्रमाणित होने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है।