AMIT LEKH

Post: तीन अपराधी हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

तीन अपराधी हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश व डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर एक देशी कट्टा,पांच गोली सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश व डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर एक देशी कट्टा, पांच गोली सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसको विस्तृत पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि सिसहनी चोरमा सड़क मे संजय सिंह के चिमनी के समीप सुनसान जगह पर कुछ संदिग्धों का जमावड़ा है तथा किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने के योजना बना रहे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर मनोज कुमार सिंह, सचिन कुमार उर्फ ग्लुकोज, ध्रुव कुमार सिंह को गिरफतार कर लिया, वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहा। छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष सरफराज अहमद, अवर निरीक्षक स्वाती, अनुपम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान थे।

Comments are closed.

Recent Post