AMIT LEKH

Post: भोजपुर में विषैले सांप के डसने से मजदूर की मौत

भोजपुर में विषैले सांप के डसने से मजदूर की मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

झाड़फूंक करने के चक्कर में मजदूर की चल गई जान

गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि घटी घटना

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। झाड़फूंक के चक्कर में ही मजदूर जान चली गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी देव कुमार राम का 24 वर्षीय पुत्र विकास राम है एवं वह पेशे से मजदूर था। इधर मृतक के परिजन मीता राम ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर आंगन में सोया था। उसी बीच सोमवार की मध्य रात्रि विषैले सांप ने उसे डस लिया। जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने घर में कहा कि मुझे सांप ने काट लिया है। जिसके बाद परीजन आनन-फानन में पहले उसे झाड़फूंक कराने के लिए लहरपा गांव ले गए है। जहां ओझा द्वारा पांच घंटे तक उसका झाड़फूंक किया गया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार ना हुआ। बल्कि उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद ओझा द्वारा कहा गया कि उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाओ। जिसके बाद परिजन उसे मंगलवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। बता दें की झाड़फूंक के चक्कर मे ही कितने पुरुष, महिला,बुजुर्ग एवं बच्चों ने अपनी जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद लोगों के मन से यह अंधविश्वास नहीं जा रहा है। जिसके कारण आए दिन लोग अपने लोगो की बली चढ़ाते जा रहे हैं। इसी अंधविश्वास एवं झाड़फूंक के चक्कर में दो महीने के अंदर दर्जनों लोगों की मौत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी आभा देवी व दो पुत्री बेबी,रूबी एवं एक पुत्र रितेश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post