AMIT LEKH

Post: चैती दुर्गा मंदिर में काफी हर्षोल्लास के साथ वासंतिक नवरात्रा पर्व को मनाया गया

चैती दुर्गा मंदिर में काफी हर्षोल्लास के साथ वासंतिक नवरात्रा पर्व को मनाया गया

चैत शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से कलश की स्थापना कर काफी भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की शुरुआत की गई

-मिथिलेश कुमार झा

अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। वीरपुर की हृदय स्थली प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में काफी हर्षोल्लास के साथ वासंतिक नवरात्रा पर्व को मनाया गया। चैत शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से कलश की स्थापना कर काफी भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की शुरुआत की गई। लगातार नौ दिनों तक पूजा की गई। वीरपुर परिक्षेत्र में केवल यह मां को प्रखर मंदिर है।

बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के भारत स्वर्गीय कमल नारायण मिश्र, प्रो शिवाकांत मिश्र सहित उक्त कॉलोनी के प्रो चुन चुन झा, प्रो नारायण झा,प्रो अमरनाथ गुरुमैता, प्रो लक्ष्मी नारायण मंडल,प्रो लक्ष्मी नारायण देव, डॉक्टर कृष्णानंद मिश्र, मेजर आर पी यादव, अधिवक्ता श्यामानंद मिश्र, बैद्यनाथ लाल दास, प्रो बी डी पूर्वे,महानंद झा,रंजीत दास,धीरेंद्र देव,विजय घोष,अनिल मेहता, सूर्या नंद पाठक, डैनी झा सहित  मुहल्ले लोगो के सहयोग से मंदिर की नीव रखी गई थी। इस वर्ष भी एक कमिटी का गठन कर मां की पूजा धूम धाम से की जा रही है।

जिसमें अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर शिवाकांत मिश्र,उपाध्यक्ष श्यामानंद मिश्र,सचिव धीरेंद्र कुमार देव, कोषाध्यक्ष सूर्यानंद पाठक को मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल में प्रो नारायण झा,प्रो चुनचुन झा, मिथिलेश झा,उमाकांत झा,एवम डॉक्टर महेंद्र पंडित को मनोनीत कर पूजा की जा रही है। कार्यकर्ता के रूप में युवाओं ने काफी लगन एवं मेहनत से  पूजा को सफल बनाने का कार्य किया है। जिसमे अभिषेक रंजन उर्फ लकी, रमन पाठक, टुनटुन ठाकुर,अभिनव मिश्र,परवेश झा,अभिजीत रंजन,दिलखुश झा,राहुल पाठक,पिंकू पाठक, संजीव सुमन, कुणाल वत्स,विनोद पासवान,विराट यादव के अलावे अन्य कई युवकों के नाम सामिल है।

Comments are closed.

Recent Post