



संयोग हीं माना जाएगा की आस-पास कोई लोग मौजूद नहीं थे…
रवि शर्मा
– अमिट लेख
पिपराकोठी, (पूर्वी चम्पारण)। एनएच 28 पर ओवर ब्रीज के नीचे मुख्य चौराहे पर गोपालगंज की तरफ से तेज गति में आ रहे एक कंटेनर मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसका अगला भाग ट्रौली से अलग हो दो भागों मे बंट गया। घटना शनिवार की अहले सुबह की है।
महज संयोग था कि उस समय मोड़ के पास कोई दूसरा वाहन या वहां पर आस-पास लोग नहीं थे। वर्ना, बड़ी घटना घट सकती थी। अभी तक कंटेनर मुख्य सड़क पर हीं पलटा पड़ा है। जिससे दूसरे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सम्भावना बनी हुई है। बताया जाता है कंटेनर बाइक लोड कर गोपाल गंज की ओर से मुजफ्फरपुर के तरफ जा रहा था। जिसके तेज गति के कारण मोड़ लेते समय अनीयंत्रित हो जाने से यह घटना घटित हुयी।