AMIT LEKH

Post: सीएम के संभावित आगमन को ले, प्रशासन हुआ चुस्त-दुरुस्त

सीएम के संभावित आगमन को ले, प्रशासन हुआ चुस्त-दुरुस्त

जिलाधिकारी ने किया मौका मुआयना….

महराजगंज में आगामी 9 अप्रैल को पधार सकते हैँ सीएम योगी

जनपद के सभास्थल से लगायत मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बाबत डीएम ने एसपी के साथ मुख्य स्थलों का लिया जायजा

सैफ आलम की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
महराजगंज, (उत्तर प्रदेश)। सोमवार को जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जनपद भ्रमण पर आनेवाले सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के आलोक में संभावित सभा स्थल एवं कार्यक्रम से जुड़े आवाजाहि के प्रयोग में आनेवाले मार्गो का बारीकी से निरिक्षण करते हुये सिमित समय के भीतर सभी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का मातहत विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा व निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा जायजा के इस क्रम में पुलिस कप्तान महराजगंज के साथ जनपद मुख्यालय से जुड़े क्रमशः गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज समेत निचलौल और मुख्य चौराहे से सभास्थल तक लगनेवाले संपर्क मार्गो का बारीकी से निरिक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मुख्य मंच और पंडाल निर्माण के बाबत पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को समयबद्ध सीमा में कार्य निबटाने का आवश्यक दिशा व निर्देश दिया। वहीँ, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के क्रीड़ास्थल से लगायत वाहनों के पड़ाव स्थल और आवा-जाहि से जुड़े सभी मार्गो की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ हीं सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के मद्देनज़र अतिरिक्त डायवर्जन निर्माण के दृष्टिगत नगर परिषद को जरुरी टिप्स दिए। जिलाधिकारी ने सभास्थल से जुड़े सभी सड़कों की खामियों को दूर करने के साथ हीं आस पास के सरकारी भवनों के रंग और रोगन के बाबत भी विशेष निर्देश दिये। उल्लेखनीय है की आगामी 9 अप्रैल को सूबे के आका योगी आदित्यनाथ महराजगंज भ्रमण पर पधारनेवाले हैँ।

Comments are closed.

Recent Post