



झारखंड महिला फुटबॉल टीम की पायल ने चौदहवें मिनट में पहला गोल कर बिहार को छकाया
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब सीवान बिहार की टीम एक गोल से झारखंड से पराजीत । झारखंड महिला फुटबॉल टीम की जर्सी नम्बर ग्यारह की पायल ने खेल के शुरुआती समय में ही चौदहवें मिनट में पहला गोल कर बिहार को छकाया। जिसके बाद जर्सी नम्बर सात की अनिमा ने तीसवें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। जिसके बाद लगातार जर्सी नम्बर चौदह की वर्षा ने तीसरा गोल कर बिहार पर लगातार दबाव बनाने में कामयाब रही। जिसके बाद मध्यांतर होने के पूर्व बिहार की रूबी यादव ने पहला गोल कर तीन एक से बिहार का खाता खोला। जिसके बाद 66 वें मिनट पर नेहा कुमारी ने दूसरा गोल कर बढ़त हासिल की। खेल में तुम्पा,सुलेखा,पापिया,मौमित,स्नैबनिता,रूपा तथा बिहार की पूजा कुमारी,मानवी सिंह,मुस्कान खान,मुन्नी पटेल,चादनी कुमारी,रुबी यादव,निकीता पासवान, तथा अबीबा रूपखीन,गुड्डी कुमारी,काजल कुमारी,नेहा कुमारी हमारी,रानी कुमारी,प्रीती कुमारी का खेल सराहनीय रहा। इस मौके पर के आज के मुख्य अतिथियों में भाजपा के वरीय नेता प्रदीप सर्राफ,राजद मीडिया प्रभारी दीपु मिश्रा,अजय यादव,जनसुराज के वरीय नेता अंगद चौधरी,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामनरेश सिंह,आजाद क्लब के अध्यक्ष राजा सिंह सहित कई अन्य शामिल थे। मौके पर अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष दिनेश कुमार आजाद, अभिनव अभिषेक,चंद्रभानु सिंह,मो.ऐनुल,मो.रुस्तम आदि उपस्थित थे।