



हमारे कार्यकारी संपादक की कलम से :
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। स्थानीय महाराज स्टेडियम बड़ा रामना के मैदान में ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा 22 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक अलविदा तनाव का एक शिविर आयोजित किया गया है।

इस शिविर में तनाव मुक्त जीवन की औषधि आध्यात्मिक सहारा की विशेष जानकारी ब्रह्माकुमारी पूनम बहन प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञा द्वारा दी जाएगी। उक्त बातें मीडिया को संबोधित करते हुए ब्रह्म कुमारी पूनम बहन ने कहा कि मनुष्य का जीवन नकारात्मक होता जा रहा है ।इसे सकारात्मक बनाने के लिए मेडिटेशन एक सहारा है। यही हमारे संस्था का लक्ष्य है ।उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों में अलविदा तनाव से संबंधित शिविर आयोजित की जाती रही है। इसी क्रम में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन हम लोग बेतिया में कर रहे हैं, ताकि अध्यात्म के माध्यम से मनुष्य को सकारात्मक जीवन व्यतीत करने की दिशा में उन्हें अग्रसर किया जा सके। उन्होंने कहा कि नौ दिनों की शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जो सुबह 7:30 बजे से 9:00 तक चलेगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो से आई ब्रह्म कुमारी बहने भी उपस्थित थी। बताते चलें कि ब्रह्म कुमारी पूनम बहन एक बहुमुखी प्रतिभा के साथ अध्यात्म जगत की भी उदीयमान प्रतिभा हैं। बाल्यकाल में ही आपका संपर्क आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से हो गया था। आप एक गोल्ड मेडलिस्ट एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट की सुपुत्री हैं। आध्यात्मिक अध्ययन के साथ-साथ आपने सी एस की डिग्री भी हासिल की है। किंतु आपने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म एवं विश्व कल्याण के प्रति समर्पित किया है।