



सिचाई नहरों को दिया जाएगा पानी
हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :
न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा
नसीम खान ‘क्या’
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज में पानी का पॉन्डिंग बुधवार की शाम से शुरू कर दिया गया है। गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता कृपया नाथ विश्वास ने बताया कि पानी का पॉन्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। पानी को एकत्रित करने के लिए लगभग 10 दिन लग जाता है। इधर मुख्य पश्चिमी नहर के कार्यपालक अभियंता अभय कुमार चंदन ने बताया कि मुख्य पश्चिमी नहर नेपाल के जीरो आर डी,9.5 एंव 9,3 पर नहरो मेंं मरम्मत का कार्य चल रहा हैं। उसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। श्री चंदन ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सिंचाई खंड एवं उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सिंचाई खंड के (पानी)का जलस्राव का डिमांड अभी तक नहीं आया है। जलस्राव के डिमांड आने पर नहरो में पानी छोड़ा जाएगा और बिहार के मुख्य तिरहुत नहर बेतिया एक नंबर डिवीजन से भी अभी तक पानी का डिमांड नहीं आया है। दोनों नहरो के डिमांड आने पर नेपाल एवं बिहार के नहरो में पानी छोड़ा जाएगा।