



राजेश कुमार को मिला नगर अध्यक्ष का कमान
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा निवासी सौरभ सुमन को भाजपा जिला मंत्री मनोनीत किया गया। वही राजेश कुमार को त्रिवेणीगंज नगर अध्यक्ष और शिवशंकर कुमार को त्रिवेणीगंज मध्य मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश संगठन महा मंत्री भीखू भाई दलसनिया प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्र जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव के अनुमति से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्र के अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान इन नामों की घोषणा की गई। मनोयन के बाद आभार व्यक्त करते जिला महामंत्री सौरभ सुमन ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह विश्वास जताया है। उस पर खड़ा उतर कर पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्य करूंगा। वही नगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मैं केंद्र प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना युवा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा जिला युवा कोषाध्यक्ष विशाल कुमार,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह,रवि राज,जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।