



53 दिनों बाद भी नही मिला सका सुराग
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से गायब युवक की 53 दिन बाद भी सुराग नही मिल पाया है। इसको लेकर गायब युवक रितेश की मां सरस्वती देवी ने फुलवरिया गांव निवासी ऋषभ कुमार व उसकी महिला प्रेमिका के विरुद्ध हत्या कर दिए जाने की आशंका से प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेटे की हत्या की आशंका से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में 30 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी है। बावजूद इसके अब तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके बाद गायब युवक की मां तथा उसके पिता चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य परिजन रोज रोज अपने गायब लड़के की जानकारी के लिए थाना आते है और मायूस हो कर घर लौट रहे है। इसको लेकर पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार गायब युवक की माँ सरस्वती देवी ने उसके ग्रामीण दोस्त ऋषभ कुमार तथा उसकी महिला प्रेमिका को हत्या कर देने के नीयत से उसे गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले कि जांच कि जा रही और जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा।