AMIT LEKH

Post: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती पर नगर मंडल के द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती पर नगर मंडल के द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन

भाजपा नगर मंडल के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन

न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

–  अमिट लेख

सुगौली, (पूर्वी चंपारण)। भाजपा नगर मंडल के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल जी के आवास पर मंडल अध्यक्ष रवि पासवान के अध्यक्षता एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके प्रशासनिक कुशलता पर विस्तार से चर्चा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की आज 25 दिसंबर 2023 को 99वीं जयंती है। जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजनेता होने के साथ ही अटल जी कवि और पत्रकार भी थे।इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेई जी के बारे में सीधा सरल भाषा में अपनी वक्तव्य व्यक्त की। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जनसंघ काल से भाजपा तक की सांगठनिक कार्यकुशलता को विस्तार से चर्चा कीं कार्यक्रम में जिला मंत्री सपना शर्मा, हरिशंकर सर्राफ, प्रोफेसर संत शाह, सुजीत सहनी, बृजकिशोर पासवान, शंभू यादव, योगेंद्र पुरी, गांधी महतो, रंजीत राम, गौरीशंकर प्रसाद, अरुण प्रसाद, गोविंदा कुमार, सुनील चौधरी राज किशोर सिंह, रवि शर्मा ओसी प्रसाद, बलिराम शर्मा, प्रशांत कुमार, नरेश ठाकुर सहीत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments are closed.

Recent Post