AMIT LEKH

Post: मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

अवैध स्मैक एवं नशीला इंजेक्शन हुआ बरामद

न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए गए अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार के निकट पर्यवेक्षक तथा थाना अध्यक्ष कंचन राय थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में एवं उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल संदीप गौतम, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल अरविंद यादव, चौकी शीतलपुर थाना निचलौल को अवैध स्मैक एवं नशीला इंजेक्शन की बरामदगी के संबंध में मुखबिर की खास सूचना मिलने पर थाना स्थानीय एवं चौकी शीतलपुर पर नियुक्त पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर दिनांक 26/12/2023 को ग्राम बेलवा में दबिश देकर तीन नफर अभियुक्त गण मोइनुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी बेलवा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र 50 वर्ष, अजय चौधरी पुत्र चंद्रमणि चौधरी साकिन ग्राम जगरनाथपुर थाना बसहियां नवल परासी राष्ट्र नेपाल उम्र 18 वर्ष, सागर चौधरी पुत्र शंभू प्रसाद चौधरी साकिन ग्राम जगरनाथपुर थाना बसहियां नवल परासी राष्ट्र नेपाल उम्र 23 वर्ष, से अवैध 15 पुड़िया स्मैक लगभग 15 ग्राम व अवैध नशीला इंजेक्शन कुल 880 एम्पुल, की बारामदी कर अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर के थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/23 धारा 8/21/22/23/ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त गण उपरोक्त की पेशी हेतु माननीय न्यायालय रिमाण्ड मजिस्ट्रेट नौतनवा के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना अध्यक्ष कंचन राय थाना ठूठीबारी, उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह थाना ठूठीबारी, उपनिरीक्षक नीरज कुमार थाना निचलौल, हेड कांस्टेबल विनोद राव थाना ठूठीबारी, हेड कांस्टेबल मनीकचंद्र थाना ठूठीबारी, कांस्टेबल अंकित यादव थाना ठूठीबारी, कांस्टेबल संदीप गौतम थाना निचलौल कांस्टेबल आशुतोष सिंह थाना निचलौल, कांस्टेबल अरविंद यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज पुलिस शामिल हैं

Comments are closed.

Recent Post