AMIT LEKH

Post: ठंड से ठिठुर रहे लोग , फिर भी प्रशासन ने नही किया अलाव की व्यवस्था

ठंड से ठिठुर रहे लोग , फिर भी प्रशासन ने नही किया अलाव की व्यवस्था

सुबह-सुबह छाया रहा घना कोहरा

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : कड़ाके की ठंड से लोग काफी परेशान हैं। सर्दी के सितम से बचने के लिए तरह तरह के उपाय किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही शीतलहर ने आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी है। अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की सुबह सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। तड़के तक कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को हैडलाईटें जलानी पड़ी। कोहरे के कारण 50 मीटर को दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह से ही कोहरे ने हाइवे पर वाहनों की गति पर रोक लगा दी और वाहन लाइटों के सहारे रेंग रेंग कर चलते हुए नजर आए। वही बड़े वाहन सड़क किनारे खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करते हुए नजर आए। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दोपहर को सूर्य देवता के दर्शन हुए, जिसके बाद लोगो को सर्दी से थोड़ी राहत मिली लोगो ने अलाव का भी सहारा लिया।

बदले मौसम के मिजाज के कारण मौसमी बीमरियों का प्रकोप बढने लगा है।

वहीं घर-घर में सर्दी, बुखार एवं वायरल से लोग पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें तथा विशेष रूप से बुजुर्गो एवं बच्चों का ख्याल रखें। कोहरे के साथ गलन और तेज हवाओं ने किसानों के चेहरों पर खुशियां ला दी है। किसानों का मानना है कि यह कोहरा और गलन फसलों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। इस समय क्षेत्र में सरसों, गेंहू,चना, आदि फसलों की बुआई किसान कर चुके हैं। कोहरा इन फसलों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी प्रशासन द्वारा कही पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर,सीओ दिनेश प्रसाद ने बताया कि अलाव के लिए एक दर्जन जगहों को चिन्हित किया गया है जल्द अलाव का समुचित व्यवस्था किया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post