AMIT LEKH

Post: राम लला प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा वाल्मीकिनगर पहुंची हुआ भव्य स्वागत

राम लला प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा वाल्मीकिनगर पहुंची हुआ भव्य स्वागत

जय श्री राम उद्घोष से गुंजायमान होता रहा वाल्मीकिनगर

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :

न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा

नसीम खान ‘क्या’

अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो) उत्तरप्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश भर में प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में पटना से लव कुश यात्रा 2 जनवरी को भाजपा कार्यालय से छपरा गोपालगंज होते हुए बृहस्पतिवार की शाम वाल्मीकिनगर पहुंच पहुंची। इस मौके पर स्थानीय राम भक्त और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में रथ का  स्वागत किया। इस बाबत संरक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि पटना भाजपा कार्यालय से बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हरी झंडा दिखाकर 2 जनवरी को बिहार भ्रमण पर रवाना किया।

इसी कड़ी में लव कुश रैली गुरुवार की शाम वाल्मीकि के तपोभूमि पर पहुंचा। जहां विश्राम के उपरांत शुक्रवार को वाल्मीकिनगर की परिक्रमा व पूजा अर्चना कर यहां से आगे के लिए प्रस्थान किया। बतादें की इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और राम भक्तों ने रैली का भव्य स्वागत किया। बतातें चलें कि बेतिया,मोतिहारी होते हुए बिहार के सभी 38 जिलों में भ्रमण करते हुए अयोध्या धाम में 22 जनवरी को रथ पहुंचेगी। इस दौरान प्रशासन हर चौक चौराहे पर तैनात रही। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि यह लव कुश रथ यात्रा संरक्षक नूतन पटेल,सतीश कुशवाहा,मुकेश वर्मा,संयोजक रितेश पांडे,डॉक्टर वीरेंद्र नाथ मौर्या,रवि वर्मा,संतोष कुशवाहा, राहुल कुमार उमाकांत डांगी के देखरेख में यह रैली पूरे बिहार का भ्रमण करेगी । खास बात यह रही कि इस रैली में किन्नर समाज के सदस्य अदिति जी के समर्थन से अन्य किन्नर समाज के लोग भी बढ़ चढ़कर शामिल हुए। इस मौके पर बगहा प्रखंड दो के भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय राम भक्त सहित कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे।

Recent Post