AMIT LEKH

Post: सर्द भरी रातों में पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त करने निकले पुलिस कप्तान

सर्द भरी रातों में पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त करने निकले पुलिस कप्तान

दिये अवाश्यक दिशा निर्देश

न्यूज डेस्क,मोतिहारी

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख 

मोतिहारी(विशेष ब्यूरो)। जिला मुख्यालय सहित बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए औऐर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने खुद कमान संभाल लिया है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने सर्द रात्रि में जिलेवासियों के सुरक्षाऔर पुलिस गश्ती की निगरानी करने निकले। एसपी ने नगर थाना और छतौनी थाना क्षेत्र प्रमुख वित्तिय संस्थान के साथ साथ गश्ती टीम का भी निरीक्षण किया। वही गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल को सख्त निर्देश दिया। एसपी ने सभी थानेदार को सख्त निर्देश दिया कि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा कड़ाके के ठंड के बीच आधी रात को एसपी के शहर में निकलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। जिले के सभी एसडीपीओ,इंसेक्टर सहित थाना अध्यक्ष क्षेत्र में मुस्तैद हो गए।कड़ाके के ठंड के बीच मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र अर्ध रात्रि जिले को गश्त पर निकले तो पुलिस वालों के भी पसीने छुटने शुरु हो गए। सुरक्षा और गश्ती का जांच के क्र में एसपी ने कहा कि लापारवाही किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। पुलिस कप्तान के शहर में निकलते ही पुलिस महकमा में हड़कम मच गया। जिले के सभी डीएसपी सहित थानेदार व गश्ती टीम मुस्तैद दिखे। एसपी द्वारा छतौनी और नगर थाना क्षेत्र के बड़े बड़े प्रतिष्ठान,वित्तिय संस्थान सहित का निरीक्षण किया गया। वही गश्ती टीम का भी निरीक्षण किया गया।

Comments are closed.

Recent Post