AMIT LEKH

Post: नही रहे अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्मयज्ञ भगैत महासभा के कोषाध्यक्ष सिंहेश्वर यादव

नही रहे अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्मयज्ञ भगैत महासभा के कोषाध्यक्ष सिंहेश्वर यादव

हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

दैनिक अखबार के पत्रकार सतीश कुमार आलोक के 80 वर्षीय दादा सिंहेश्वर यादव के असामयिक निधन पर इलाके में शोक की लहर फैल गई

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा निवासी अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्मयज्ञ भगैत महासभा के कोषाध्यक्ष व दैनिक अखबार के पत्रकार सतीश कुमार आलोक के 80 वर्षीय दादा सिंहेश्वर यादव के असामयिक निधन पर इलाके में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि 80 वर्षीय सिंहेश्वर यादव पिछले कई महीनों से बीमार थे वे दम्मा के मरीज थे और पिछले कई दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। बुधवार को दिन में उन्होंने घर पर ही अंतिम सांसे ली। उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर इलाके में फैल गई। दिवंगत सिंघेश्वर यादव के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग जुटने लगे। सब एक ही बात कह रहे थे कि मृतक सिंहेश्वर यादव अपने जीवन काल मे सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्य किये। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक अपना अभिभावक खो दिया। उनके निधन की खबर सुन बुधवार सुबह उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए आस-पास के गण्यमान्य व्यक्ति उमर पड़े समाज के गण्यमान्य लोगों एवं अधिवक्ता सह पत्रकार मनोज रोशन ने दुःख की घड़ी में साहस से काम लेने का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सात्विक सत्य है कि जन्म के साथ मौत भी निश्चित हैं। फिर वृद्ध का निधन हुआ। उसने अपने उम्र में काफी कुछ देखा इसलिए चिंतन नही करना चाहिए हां हमें उनके संस्करों पर चलना चाहिए। माता- पिता हमेशा सही पद पर चलने की राह सिखाते है।

Comments are closed.

Recent Post